WrestleMania 42 से पहले फेमस रेसलर ने मारी ‘डबल सेंचुरी’, बतौर WWE चैंपियन किया बड़ा कारनामा
WWE WrestleMania 42 से पहले एक फेमस स्टार ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बतौर चैंपियन 200 दिन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी.
Stephanie Vaquer: पूरी दुनिया की नजरें WWE WrestleMania 42 पर हैं. कंपनी ने 13 मुकाबले तय किए हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. खैर इस बीच यंग वुमेन स्टार स्टेफनी वकेर ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बतौर चैंपियन 200 दिन पूरे कर लिए हैं. एक तरह से कहा जाए तो रेसलमेनिया 42 से पहले उन्होंने डबल सेंचुरी लगा दी है. वकेर और उनके फैंस जरूर इस बात से खुश होंगे. उनका टाइटल रन अभी तक दमदार भी रहा है. स्टेफनी ने खूब वाहवाही लूटी है.
WWE स्टार स्टेफनी वकेर को मिली सफलता
स्टेफनी वकेर ने पिछले साल ही मेन रोस्टर में कदम रखा था. NXT में उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया था. स्टेफनी ने Wrestlepalooza 2025 में इयो स्काई को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को जीता. इसके बाद राकेल रॉड्रिगेज और निकी बैला के साथ उनकी तगड़ी राइवलरी रही. वकेर ने अपने एक्शन से दिखाया कि वो जुझारू और दबदबा बनाने वाली चैंपियन रह सकती हैं. उन्होंने अभी तक सभी का डटकर मुकाबला किया है. स्टेफनी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्हें बतौर चैंपियन 200 दिन हो गए हैं. उम्मीद के मुताबिक उनका टाइटल रन और लंबा चलेगा.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा स्टेफनी वकेर का मैच?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. इसके प्रसारण में अब कुछ ही समय रह गया है. वहां पर स्टेफनी वकेर अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाली हैं. उनका मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ होगा. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर वकेर को अपने विरोधी के रूप में चुना. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों ने लगातार एक-दूसरे पर अटैक किया है. मॉर्गन का पलड़ा अभी भारी लग रहा है क्योंकि उनके साथ जजमेंट डे के अन्य सदस्य भी हैं.