WWE Wrestlemania 42 में क्या Roman Reigns बनेंगे नए चैंपियन? नतीजा लीक कर इंडियन फैंस ने कर दिया बड़ा खेल!
WWE Wrestlemania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. भारतीय फैंस भी इस शो के लिए तैयार हैं. फैंस ने संभावित नतीजे को लेकर भविष्यवाणी की. WWE इंडिया ने एक मजेदार वीडियो मेगा इवेंट को लेकर शेयर किया है.
WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. अब बस कुछ ही दिन कंपनी के सबसे बड़े शो के आयोजन में रह गए हैं. 18 और 19 अप्रैल को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. WWE ने 13 मैचों का ऐलान कर दिया है. साथ ही साथ मेन इवेंट भी तय कर दिए गए हैं. खैर WrestleMania 42 की चर्चा भारत में भी चल रही है. फैंस मैचों के संभावित नतीजों को लेकर बात कर रहे हैं. WWE इंडिया ने हाल ही में भारतीय फैंस का एक वीडयो शेयर किया, जिसमें सभी ने जीत के लिए अपने फेवरेट रेसलर्स का नाम बताया.
क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?
आप सभी जानते हैं कि WWE का भारत में भी बहुत क्रेज है. रोमन रेंस और जॉन सीना सहित कई बड़े रेसलर्स को यहां पर खूब पसंद किया जाता है. मुंबई में इस बार WWE के फैंस ने WrestleMania 42 को लेकर भविष्यवाणी की. नाइट-1 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रैंडी कई सालों से कंपनी में काम कर रहे हैं. 10 में से 6 फैंस ने ऑर्टन का सपोर्ट किया. सभी ने कहा कि वो RKO को कमाल देखना चाहते हैं.
---विज्ञापन---
नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. रेंस को भारत में खूब पसंद किया जाता है. WrestleMania 42 में सभी उनकी जीत देखना चाहते हैं. सभी ने रेंस को एक्नॉलेज किया और उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया. भारत में कोई भी पंक की जीत नहीं चाहता है. फैंस ने रेंस के जीत की भविष्यवाणी की है.
रोमन रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में सीएम पंक को चुना. पंक और रेंस की राइवलरी शानदार चल रही है. दोनों के बीच पहले जुबानी जंग देखने को मिली. रेंस और पंक ने पर्सनल अटैक भी किए. इसके बाद पंक और रेंस ने एक-दूसरे पर हमला भी किया. दोनों ने एक-दूसरे को अनाउंस टेबल पर पटका. इनके बीच मेगा इवेंट में तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. अब देखना होगा कि कौन वहां पर चैंपियन बनेगा.