‘पैसे नहीं मिले’, 27 साल के रेसलर ने SummerSlam से पहले अचानक WWE छोड़कर मचाया हड़कंप
WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय रह गया है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. इससे पहले बुरी खबर आ रही है. एक फेमस स्टार ने WWE को छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी सभी को खुलकर बताई है.
Famous Star Leaving WWE: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. इसे लेकर उत्साह बना हुआ है. 1 और 2 अगस्त को कंपनी को 12 तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस समेत टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. ट्रिपल एच फैंस को तोहफे देने के लिए तैयार हैं. खैर इससे पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. एक फेमस स्टार ने 27 साल की उम्र में कंपनी को अलविदा कह दिया है. अचानक उनके इस फैसले से रेसलिंग वर्ल्ड में हड़कंप मच गया है.
किस स्टार ने WWE को छोड़ा?
साइरस हबीबी-लिकियो का नाम आप सभी ने सुना होगा. वो प्रोफेशनल एथलीट हैं. साइरस ने WWE में आने से पहले डिवीजन 1 फुटबॉल में भी अपना जलवा दिखाया. पिछले साल नवंबर में उन्होंने WWE के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. लिकियो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे हैं. उन्हें कंपनी ने इन-रिंग एक्शन में ज्यादा समय नहीं दिया. अब लिकिया ने इंस्टाग्राम पर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वो WWE को छोड़ रहे हैं. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया. लिकिया ने कहा कि वो अपनी फैमिली पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि NXT में उन्हें ज्यादा पैसे नहीं मिल रहे थे. लिकिया ने कहा कि वो अपने रियल स्टेट बिजनेस पर वापस जाना चाहते हैं. वैसे सभी ने सोचा था कि साइरस को कंपनी में तगड़ा पुश मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लगता है कि उन्हें ट्रिपल एच का एरा पसंद नहीं आया.
अप्रैल 2026 में रेसलमेनिया 42 का आयोजन हुआ था. इसके बाद WWE ने 20 से ज्यादा रेसलर्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया. इसमें कुछ बड़े नाम शामिल थे. कंपनी को झटके भी लगे हैं. न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने खुद ही WWE को अलविदा कह दिया. कहा जा रहा है कि दोनों AEW में जाने वाले हैं. हाल ही में दिग्गज शेमस ने भी कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया है. शेमस ने भी कह दिया कि वो कंपनी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं.