485 दिन बाद WWE में दिग्गज की वापसी, SummerSlam में 3 रेसलर्स को रौंदकर हासिल किया टाइटल मैच
WWE SummerSlam 2026 नाइट-2 का सफल समापन हो गया है. वहां पर शुरुआत में एक फेमस स्टार ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. उन्हें देखकर सभी चौंक गए थे. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने मैच भी अपने नाम किया.
Kevin Owens: WWE SummerSlam 2026 का समापन हो गया है. नाइट-1 और नाइट-2 में बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले. ट्रिपल एच ने इस बार बड़े सरप्राइज प्लान किए थे. खैर नाइट-2 मे एक खतरनाक तोहफा दर्शकों मिला. फेमस स्टार और पूर्व चैंपियन ने करीब 485 दिन बाद धमाकेदार वापसी की है. उन्हें देखकर एरीना में बैठे सभी फैंस खुशी से उछल पड़े थे. लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार हो रहा था. आखिरकार समर की सबसे बड़ी पार्टी में उन्होंने खुश किया.
रिंग में लौटे केविन ओवेंस
नाइट-2 की शुरुआत में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. फिन बैलर और सैमी ज़ेन ने एंट्री की. अचानक स्टेज पर जनरल मैनेजर निक एल्डिस आए. उन्होंने कहा कि मैच में एक और स्टार शामिल होगा. गुंथर ने आकर सभी को चौंका दिया. उन्होंने एल्डिस से हाथ मिलाया और रिंग में आ गए. इसके बाद एल्डिस ने फिर से बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये मुकाबला फैटल 4वे होगा. वहां पर केविन ओवेंस ने धमाकेदार एंट्री से पूरा एरीना हिला दिया.
---विज्ञापन---
केविन ओवेंस ने जीता मैच
ओवेंस को देखकर सभी खुश हो गए. उन्होंने अपने पुराने ही अंदाज में मैच लड़ा. गुंथर, बैलर और सैमी की ओवेंस ने हालत खराब की. सैमी भी ओवेंस को देखकर हैरान रह गए थे. मैच के अंत में ओवेंस ने अपने दोस्त सैमी को ही स्टनर लगाकर मैच जीत लिया. कंपनी ने केविन को वापसी के बाद ही बड़ा मैच दे दिया है. अब वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक का सामना करेंगे. पंक ने नाइट-1 में कोडी रोड्स को हराकर टाइटल रिटेन किया था.
पिछले साल रेसलमेनिया 42 से पहले SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस ने बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने गर्दन की सर्जरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर जाने की बात कही. रेसलमेनिया में उनका मैच रैंडी ऑर्टन के साथ बुक किया गया था. वो भी रद्द कर दिया गया था. ओवेंस का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है. अब देखना होगा कि उनका आगे का रन कैसा रहता है.