WWE दिग्गज के बेटे का 39 साल की उम्र में हुआ निधन, रेसलिंग जगत में दौड़ी शोक की लहर
WWE दिग्गज पॉल बेयरर के बेटे का कम उम्र में निधन हो गया है. बतौर रेसलर वो इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे थे. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Paul Bearer: WWE में पॉल बेयरर का बहुत बड़ा नाम रहा है. उन्हें महान मैनेजर कहा जाता है. द अंडरटेकर की सफलता के पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ रहा. खैर अब एक बुरी खबर फैंस के लिए सामने आ रही है. बेयरर के बेटे डेनियल मूडी का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस न्यूज के बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर फैंस सहित रेसलर्स उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.
WWE टीवी पर कब दिखाई दिए थे डेनियल मूडी?
डेनियल मूडी इंडिपेंडेंट सर्किट में बतौर रेसलर काम कर रहे थे. अपने छोटे करियर में मूडी ने अच्छी सफलता अर्जित की. बुक प्रो रेसलर्स के स्टीव स्टासियाक ने सबसे पहले मूडी के निधन की खबर दी. स्टीव ने बेयरर की पोती से पहले बात की, जिसके बाद उनके निधन की पुष्टि हुई. मूडी WWE टीवी पर भी दिखाई दिए हैं. वो 2014 के हॉल ऑफ सेरेमनी में शामिल हुए थे. बेयरर के निधन के बाद उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. डेनियल और उनके भाई ने बेयरर की ओर से उनकी अंगूठी स्वीकार की थी. वहीं केन ने बेयरर को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. द अंडरटेकर भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे.
पॉल बेयरर ने रेसलिंग को ऊपर उठाने में अपना अहम योगदान दिया था. 1990 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी. द अंडरटेकर के मैनेजर की भूमिका बेयरर ने निभाई. टेकर ने 1990 के सर्वाइवर सीरीज में अपना डेब्यू किया था. बेयरर उनके साथ बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. बेयरर ने केन के साथ भी बढ़िया स्टोरीलाइन में काम किया. 2012 में वो अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. 2013 में 58 साल की उम्र में बेयरर का निधन हो गया था. फैंस बेयरर द्वारा किए गए काम को आज भी याद करते हैं.