WWE Raw में मार खाने के बाद Brock Lesnar ने अपने विरोधी से गुस्से में क्या कहा? देखें वीडियो
WWE WrestleMania 42 में ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का तगड़ा मैच होने वाला है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फेमी का दबदबा देखने को मिला. लैसनर की हालत खराब हो गई. आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ.
Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 को देखते हुए वीकली एपिसोड अब काफी मजेदार हो रहे हैं. Raw का इस हफ्ते का शो बॉस्टन में जबरदस्त हुआ. फैंस को तगड़े सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. शुरुआत बहुत जबरदस्त रही. ओबा फेमी ने एक बार फिर ब्रॉक लैसनर को अपनी ताकत से धराशाई कर दिया. लगातार दूसरे हफ्ते फेमी का बुरा हाल करने में लैसनर नाकाम रहे. ये देखकर फैंस और पॉल हेमन भी हैरान थे. खैर फेमी से मार खाने के बाद लैसनर ने उनसे खास शब्दों में बड़ी बात कही. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने क्या कहा?
पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर ने रेड ब्रांड की शुरुआत की. हेमन ने लैसनर की तारीफ की. हेमन ने कहा कि पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने द बीस्ट का ध्यान भटकाया और इसका फायदा ओबा फेमी ने उठाया. हेमन ने साफ कर दिया कि लैसनर रेसलमेनिया 42 में फेमी की हालत खराब करेंगे. इसके बाद ओबा ने एंट्री की. लैसनर ने उन्हें किक मारकर कंधे पर उठाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. फेमी ने लैसनर को क्लोथलाइन लगाकर रिंग के बाहर फेंक दिया. लैसनर को इस बात पर पर शर्मिंदा होना पड़ा. लैसनर ने पीछे हटते हुए फेमी को खास संदेश दिया. उन्होंने कहा, “तुम इतने भाग्यशाली नहीं हो, लड़के”
WWE WrestleMania 42 में ओबा फेमी को मिल सकता है पुश
WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. हालांकि, उनके लिए चीजें आसान नहीं होने वाली हैं. लैसनर कभी भी पलटवार कर उनकी हालत खराब कर सकते हैं. कंपनी ने ये तो बता दिया है कि फेमी को पुश दिया जाएगा. WrestleMania 42 में लैसनर के ऊपर बड़ी जीत फेमी हासिल कर सकते हैं.