‘निर्णय मेरा नहीं था’, Undertaker की WWE WrestleMania स्ट्रीक के अंत पर Brock Lesnar का बड़ा खुलासा, 12 साल बाद खोली पोल
WWE WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत किया था. इसे लेकर हमेशा विवाद बना रहता है. लैसनर ने इस बार टेकर की स्ट्रीक के अंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में WWE फैंस को कई खास मोमेंट दिए हैं. 2014 में भी कुछ अलग हुआ था. WrestleMania 30 में लैसनर ने द अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत कर सभी को चौंका दिया था. ये बहुत ही ऐतिहासिक पल था, जिसके बारे में आज भी चर्चा की जाती है. लैसनर ने आज तक इसे लेकर शायद ही कभी बयान दिया है. अब 12 साल बाद द बीस्ट ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि टेकर के स्ट्रीक का अंत करने का निर्णय उनका नहीं था.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का बड़ा बयान
हाल ही में Spittin Chiclets को ब्रॉक लैसनर ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने को लेकर कहा, “ये एक बिजनेस है. मुझे लगता है कि बहुत से लोग इसी जीवनशैली में जीते हैं. टेकर के मामले में ये फैसला मेरे हाथ में नहीं था. विंस मैकमैहन ने ये काम किया. उस समय लोगों को भरोसा दिलााते हुए कोई टेकर की स्ट्रीक छीन सकता था, तो वो मैं था. बहुत से लोग इस बात से नाराज हैं कि ये मैं हूं, लेकिन मेरा फैसला नहीं था. मैं अंडरटेकर को सलाम करता हूं. वो शानदार इंसान हैं. मैंने उनके साथ कई साल तक काम किया है. वो मेरे मेंटर रहे हैं. उनकी स्ट्रीक खत्म करने का फैसला अंतिम समय में लिया गया था”.
---विज्ञापन---
Brock Lesnar says he felt bad about ending The Undertaker’s WrestleMania streak and confirmed it wasn’t his decision:
“I felt bad. There’s a lot of people that are pissed that it’s me, but it’s not my call.”
WrestleMania 42 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को बहुत जल्द ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ब्रॉक लैसनर का भी वहां पर मैच होने वाला है. ओबा फेमी के साथ उनकी मैच बुक किया गया है. अभी तक फेमी ने उनकी हालत खराब की है. फेमी को धराशाई करने में लैसनर नाकाम रहे हैं. अब देखना होगा कि वो मेगा इवेंट में फेमी के ऊपर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. फैंस इनके बीच तगड़े मैच की उम्मीद लगा रहे हैं.