WWE के ‘दानव’ और Brock Lesnar के मौजूदा दुश्मन ने संन्यास पर फोड़ा बड़ा बम, धमाकेदार ऐलान कर चौंकाया!
WWE में एक फेमस स्टार की मौजूदा समय में खूब चर्चा चल रही है. उनका ब्रॉक लैसनर के साथ भी मैच होने वाला है. कुछ महीने पहले ही उनकी एंट्री मेन रोस्टर में हुई है. उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर अब बड़ा बयान दिया है.
Brock Lesnar: WWE में 27 साल के ओबा फेमी इस समय छाए हुए हैं. ब्रॉक लैसनर के साथ उनका रेसलमेनिया 42 में मैच होने वाला है. फेमी को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में उन्होंने लैसनर को उठाकर पटका. खैर फेमी ने इस बार अपने रिटायरमेंट का प्लान भी बता दिया है. लैसनर के साथ मैच पहले उन्होंने बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
WWE सुपरस्टार ओबा फेमी ने क्या कहा?
ओबा फेमी हाल ही में स्टेफनी मैकमैहन के What’s Your Story? पॉडकास्ट पर नज़र आए. वहां पर उन्होंने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट की योजना का खुलासा किया. फेमी ने कहा, “मैं 50 साल की उम्र में एक अच्छा पिता बनना चाहता हूं. बहुत लोग कहते हैं कि 50 साल की उम्र तक रेसलिंग छोड़ देनी चाहिए, लेकिन मुझे नहीं पता. मैं तो इसी चलन के साथ आगे बढ़ूंगा. मैं 50 साल की उम्र तक रेसलिंग से संन्यास लेना चाहता हूं. मैं उस समय अपनी लाइफ में किसी भी रूप में दूसरों की मदद करना चाहता हूं. मैं दूसरों को बहुत कुछ दे सकता हूं. उम्मीद है कि रेसलिंग में भी ऐसा होगा. मैं बाद में दूसरों को रेसलिंग सिखाना चाहता हूं. मैं आधे रास्ते तक पहुंच चुका हूं”.
क्या WWE WrestleMania 42 में होगी ओबा फेमी की जीत?
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. पिछले महीने ब्रॉक लैसनर ने आकर मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ओबा फेमी ने लैसनर की चुनौती स्वीकार की. लैसनर को फेमी ने जोरदार अंदाज में पटक दिया. इस दौरान क्राउड का रिएक्शन भी जबरदस्त था. किसी ने सोचा नहीं था कि फेमी इस तरह लैसनर को धराशाई कर देंगे. फेमी और लैसनर की WrestleMania 42 में तगड़ी टक्कर होने वाली है. वहां पर फेमी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.