3 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनना चाहिए, Triple H दे सकते हैं झटका
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. दोनों की जबरदस्त राइवलरी चल रही है. कुछ कारणों से इस बार वहां पर रेंस को चैंपियन नहीं बनना चाहिए.
Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपना विरोधी चुना था. दोनों की राइवलरी अब बहुत पर्सनल हो गई है. Raw में पंक और रेंस एक-दूसरे के ऊपर खूब आरोप जड़ चुके हैं. पंक ने तो रेंस के दिवंगत पिता सिका अनोई का नाम भी ले लिया. वहीं रेंस ने पंक को ओल्ड कहकर उनका मजाक उड़ाया. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में रेंस को वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनना चाहिए.
रोमन रेंस हैं पार्ट-टाइमर
पिछले कुछ सालों में रोमन रेंस के शेड्यूल लिमिटेड रहा है. वो बड़े मौकों पर ही रिंग में नज़र आए हैं. 2025 में तो उन्होंने सात ही मुकाबले लड़े थे. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप Raw ब्रांड का सबसे बड़ा टाइटल है. रेंस अगर चैंपियन बनते हैं, तो फिर वो ज्यादातर टाइम एक्शन से बाहर ही रहेंगे. इस वजह से मामला थोड़ा खराब हो सकता है. शो में वर्ल्ड चैंपियन ही मौजूद नहीं रहेगा, तो फिर फैंस का उत्साह भी कम हो सकता है. ये एक बड़ी वजह है कि रेंस को WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनना चाहिए.
रोमन रेंस का WWE में बहुत बड़ा नाम है. 2020 से 2024 तक वो चैंपियन रहे थे. उनका 1316 दिन का ऐतिहासिक टाइटल रन रहा था. रेंस WWE को अब तगड़ा बिजनेस देते हैं. जब भी वो आते हैं तो एरीना फुल रहता है. एक तरह से देखा जाए तो रेंस को अब टाइटल की जरूरत नहीं है. उन्हें चैंपियनशिप से कोई मतलब भी नहीं है. रेसलिंग वर्ल्ड में उनका नाम ही काफी है. ये भी एक कारण है कि रेंस को मेगा इवेंट में चैंपियन नहीं बनना चाहिए.
---विज्ञापन---
सीएम पंक रहे हैं फाइटिंग चैंपियन
सीएम पंक ने पिछले साल 1 नवंबर को जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है. कई बार वो अपना टाइटल दांव पर लगा चुके हैं. पंक ने साफ कहा है कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहते हैं. पंक ने वीकली शो में भी चैंपियनशिप डिफेंड की है. ये काम अब रोमन रेंस नहीं कर सकते हैं. वो चैंपियन बनेंगे, तो फिर बड़े मौकों पर ही टाइटल दांव पर लगाएंगे. इस वजह से भी रेंस को चैंपियन नहीं बनना चाहिए.