WWE में Cody Rhodes को विलेन Randy Orton के कहर से कौन बचाएगा? ये 3 स्टार्स कर सकते हैं मदद
WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का मैच होने वाला है. पिछले हफ्ते ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया है. अब कुछ स्टार्स हैं जो ऑर्टन के खिलाफ रोड्स की मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं.
Cody Rhodes & Randy Orton: WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त हो गई है. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर उन्हें लहुलूहान कर दिया. कोडी ने भी नहीं सोचा था कि ऑर्टन उनका बुरा हाल कर देंगे. ऑर्टन के विलेन रूप को आप सभी जानते हैं. वो हदें पार कर देते हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो ऑर्टन के खिलाफ कोडी की मदद कर सकते हैं.
द रॉक
वैसे तो पिछले कुछ सालों में द रॉक और कोडी रोड्स की राइवलरी रही है. हालांकि, कंपनी में मामला कभी भी बदल सकता है. रॉक एक ऐसे शख्स हैं जो रैंडी ऑर्टन के कहर से कोडी को बचा सकते हैं. हो सकता है कि रॉक इस बार रोड्स की मदद करने के लिए वापसी करें. ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा. साथ ही साथ कहानी भी मजेदार हो जाएगी. कंपनी इस तरह का ट्विस्ट लाकर फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर सकती है.
पिछले साल रेसलमेनिया से पहले केविन ओवेंस इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. उस समय ओवेंस की राइवलरी रैंडी ऑर्टन के साथ चल रही थी. दोनों का मेगा इवेंट में मैच भी बुक किया गया था. ओवेंस और ऑर्टन के बीच अभी बिजनेस अभी खत्म नहीं हुआ है. ओवेंस अब वापसी के काफी नजदीक हैं. हो सकता है कि वो रैंडी और कोडी की राइवलरी में शामिल हो जाएं. केविन वापसी कर कोडी को ऑर्टन से बचा सकते हैं.
---विज्ञापन---
ट्रिक विलियम्स
ट्रिक विलियम्स ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में एंट्री की है. SmackDown में वो परफॉर्म कर रहे हैं. विलियम्स को भी रैंडी ऑर्टन कई बार आरकेओ मार चुके हैं. ट्रिक के पास इस बार अच्छा मौका है. वो कोडी रोड्स का साथ देकर ऑर्टन पर अटैक कर सकते हैं. कोडी को विलियम्स का सहारा अब मिल सकता है. कहीं ना कहीं ये कंपनी का अच्छा कदम भी होगा.