---विज्ञापन---

WWE

WWE को मिलेंगे 4 नए चैंपियन! Randy Orton मचाएंगे गदर, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

---विज्ञापन---

WWE SmackDown: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी वीकली एपिसोड महत्वपूर्ण हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. इस हफ्ते WWE SmackDown का शो भी तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही बड़े ऐलान कर दिए थे. 20 मार्च को होने वाला ब्लू ब्रांड का शो उत्तरी कैरोलिना के रेले स्थित लेनोवो सेंटर से लाइव आएगा. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की होगी एंट्री

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. सभी इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं. पिछले हफ्ते ऑर्टन ने कोडी के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था. कोडी खून से लहुलूहान हो गए थे. इस हफ्ते SmackDown में दोनों स्टार्स मौजूद रहेंगे. कोडी अपना बदला सकते हैं. वहीं रैंडी अपने एक्शन को लेकर बयान देंगे. दोनों के बीच इस बार तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है. इनके सैगमेंट में बहुत मजा आने वाला है. रैंडी एक बार फिर अपनी चाल से रोड्स को धराशाई भी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-कब और कहां होगा 2026 के WWE WrestleMania 42 का आयोजन? जानें पूरी डिटेल्स

SmackDown में होंगे बड़े मैच

पिछले हफ्ते द मिज़ और जेली रोल के सैगमेंट में किट विल्सन ने दखलअंदाजी की थी. इस हफ्ते विल्सन और रोल के बीच बवाल देखने को मिलेगा. शो का सबसे बड़ा मैच ड्रू मैकइंटायर और जेकब फाटू के बीच होगा. इनके बीच लंबे समय से राइवलरी चल रही है. मोटर सिटी मशीन गन्स और फ्रैक्जिओम के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी. MFT अपने टैग टीम टाइटल को आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इस मैच में वायट सिक्स की दखलअंदाजी हो सकती है. वहीं लैश लीजेंड और नाया जैक्स वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को निकी और ब्री बैला के खिलाफ डिफेंड करेंगी. देखा जाए तो इस बार चार नए चैंपियन कंपनी को मिल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-22 साल के WWE रेसलर की 287 दिन बाद बादशाहत खत्म, WrestleMania 42 से पहले मिला नया चैंपियन

---विज्ञापन---

First published on: Mar 20, 2026 09:28 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola