अजिंक्य रहाणे के संन्यास के फैसले से उड़े सचिन तेंदुलकर के होश! दोनों के बीच बातचीत का हुआ खुलासा
हाल ही में अजिंक्य रहाणे इंटरनेशन और IPL से संन्यास का ऐलान किया. उनका करियर काफी शानदार रहा. रहाणे ने अब खुलासा किया है कि संन्यास के बाद दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने उनसे क्या कहा. आइए आपको बताते हैं.
Ajinkya Rahane: पिछले कुछ हफ्तों से अजिंक्य रहाणे काफी चर्चा में चल रहे हैं. 30 जुलाई को उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया. उनके 10 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया. रहाणे इसके बाद से काफी एक्टिव हैं. वो लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं. उन्होंने करियर को लेकर कुछ खुलासे भी किए हैं. खैर अब रहाणे ने बताया है कि उनके रिटायरमेंट के फैसले पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर की क्या प्रतिक्रिया थी. रहाणे ने कहा कि संन्यास के कुछ समय बाद ही तेंदुलकर ने उन्हें फोन किया था. सचिन ने उनसे कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वो कुछ और समय तक खेलेंगे.
अजिंक्य रहाणे का खुलासा
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर बताया कि संन्यास के बाद सबसे पहले उन्हें सचिन तेंदुलकर का फोन आया था. रहाणे ने कहा, “सबसे पहले सचिन तेंदुलकर का फोन मेरे लिए या था. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि मैं लंबे समय तक खेलूंगा. मैंने उनसे कहा कि अब मैं इसे आगे नहीं खींचना चाहता हूं क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के रिटायर हो रहा था. इरफान पठान ने भी मुझे कॉल किया था. पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मुझे मैसेज किया. मैंने सभी से एक ही बात कही कि मैं संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने खेलने के लिए अपना सब कुछ दिया था.”
अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें कई बार टीम से ड्रॉप भी होना पड़ा था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मुकाबले खेले. टेस्ट ने उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. विदेशी पिचों पर उन्होंने खूब रन बटोरे हैं. 2020-21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को धमाकेदार जीत दिलाने के लिए रहाणे को हमेशा याद किया जाएगा.
---विज्ञापन---
रहाणे ने अपने इंटरनेशनल करियर में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL छोड़ दिया है लेकिन वो जल्द ही एक्शन में नज़र आएंगे. वो द हंड्रेड के पहले सीजन में स्टीव वॉ की टीम के लिए खेलेंगे.
AJINKYA RAHANE AS INDIAN TEST CAPTAIN:
– 6 Matches. – 4 Wins. – 2 Draw. – Won the BGT 2021 in Australia. – Won the BGT 2017 4th Test in India.