कौन है टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी में अगला स्टार? जहीर खान ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले की भविष्यवाणी
जहीर खान ने एक युवा तेज गेंदबाज को टीम इंडिया का फ्यूचर बताया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी विकल्प को लेकर अपनी बात रखी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने बॉलर का नाम लिया.
Zaheer Khan: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच में भी जीत हासिल की. WTC को देखते हुए भारत के लिए ये सीरीज अहम है. श्रीलंका में हमेशा स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण बाहर हो गई हैं. इस वजह अब तेज गेंदबाजी विकल्प को लेकर बहस छिड़ी है. सवाल ये है कि मोहम्मद सिराज का साथ देगा. भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान ने इसका जवाब दिया. उन्होंने एक तेज गेंदबाज को होनहार कहा है.
जहीर खान ने की गुरनूर बरार की तारीफ
जहीर खान टीम इंडिया के गेंदबाजों के भविष्य पर चर्चा की. उन्होंने पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतर विकल्प बताया. बरार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. जहीर ने हाल ही में खेल जर्नलिस्ट विमल कुमार से बात की. वहां पर उन्होंने बताया कि वो गुरनूर को भविष्य का सबसे सफल गेंदबाज मानते हैं. जहीर ने कहा कि वो बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं. जहीर ने बता दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सिराज का साथ दूसरी तरफ से बरार दे सकते हैं.
जहीर खान ने कहा, “गुरनूर बरार में तेज रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने की पूरी क्षमता है. मुझे उनके अंदर लंबा करियर बनाने की पूरी संभावना दिखती है. बरार को जिस तरह कम समय में आगे बढ़ने के मौके मिले हैं वो बहुत ही अच्छी बात है. मैं उनके साथ टाइम बिताया है. तब मुझे उनके टैलेंट के बारे में पता चला. उनके पास अगला स्टार तेज गेंदबाज बनने की क्षमता है. अब ये देखना अहम होगा कि वो आगे अपने करियर को किस तरह का आकार देंगे.”
---विज्ञापन---
Fired up! 🔥
Gurnoor Brar finds the edge as Sonal Dinusha goes fishing outside off 💥