ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिला मौका
India U19 squad: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम ऐलान कर दिया है. इस टीम में राहुल द्रविड़ के बेट अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है.
अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह (PIC Credit - AI)
---विज्ञापन---
India U19 squad for ODI and Multi-Day Matches vs Australia U19: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैचों की सीरीज खेलेगी. इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी गई है. राहुल द्रविड़ के बेट अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
18 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, 27 सितंबर से शुरू होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए यशबर्धन को भारतीय अंडर-19 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि लक्ष्य उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.
---विज्ञापन---
आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के खिलाफ होने वाले 4 वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटों को भी शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को टीम में जगह दी है. अन्वय को बतौर विकेटकीपर, जबकि आर्यवीर को बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, आर्यवीर और अन्वय मल्टी-डे मुकाबलों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा नहीं हैं.
🚨 News 🚨
India U19 squad for Australia U19 Men’s Tour of India announced.
The tour consists of three One-Day matches and two Multi-Day fixtures.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिला मौका
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.