---विज्ञापन---

IND vs SL Live Score: मानव सुथार ने दिलाई भारत को 7वीं सफलता, केशरा नुवांथा को भेजा पवेलियन

India vs Sri Lanka 2nd Test Day 5 Live Cricket Score: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज 5वां और आखिरी दिन है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन 6 विकेट भी गंवा दिए थे. अब टीम इंडिया जल्द से जल्द मेजबान टीम को आउट कर और लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करना चाहेगी. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

---विज्ञापन---

IND vs SL 2nd Test Day 5 Today Cricket Match Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आज कोलंबो टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए और 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब 5वें दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द मेजबान टीम को ऑलआउट कर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि, बारिश भारतीय टीम खेल बिगाड़ सकती है. अगर बारिश होती है और खेल ज्यादा समय तक रोका जाता है तो मैच ड्रॉ भी हो सकता है, जो भारत के लिए अच्छा नहीं होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से भारत को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है.

India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

---विज्ञापन---

SL vs IND 2nd Test Cricket Match: मौसम और पिच का रिपोर्ट

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कोलंबो की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर टीमें अक्सर पहले बल्लेबाजी का फैसला करती हैं. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 315 से 350 के बीच रहता है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर लगभग 340 से 360 के बीच है. वहीं, तीसरी पारी में स्कोर कम जाता है और 260-280 तक पहुंच जाता है, जबकि चौथी पारी का औसत स्कोर 170-190 के बीच है. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि गॉल टेस्ट की तरह दूसरे मुकाबले में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है. सुबह के समय में बारिश होने के आसार ज्यादा है. वहीं, दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है, जबकि तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है और चौथे दिन 60 प्रतिशत है. वहीं, कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है है. मैच के 5वें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है.

---विज्ञापन---

IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

12:45 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: मानव सुथार ने केशरा नुवांथा को भेजा पवेलियन

मानव सुथार ने आखिरकार भारत को 7वीं सफलता दिलाई है. लंच के ठीक बाद सुथार ने केशरा नुवांथा को पवेलियन भेज दिया है. नुवांथा 46 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका ने 330 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. श्रीलंका के पास अभी 117 रनों की बढ़त है.

12:43 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 116 रन की हो गई है. सोनल दिनुशा 55 रन और कुशारा नुवांथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

12:10 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक तक श्रीलंका की बढ़त पहुंची 116 रन

कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो चुका है. लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं. इसी के साथ श्रीलंका की बढ़त 116 रन की हो गई है. पहले सेशन में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 100 रन बनाए, जबकि भारत को एक भी सफलता नहीं मिली. फिलहाल सोनल दिनुशा 55 रन और कुशारा नुवांथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:26 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: सोनल दिनुशा ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है. दिनुशा ने 99 गेंदों में 2 चौकों के साथ अपना पचासा पूरा किया. उनके साथ केशरा नुवांथा 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका ने 97 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 102 रन की हो गई है. भारत को विकेट की तलाश है.

11:16 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 300 के पार

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 91 ओवर में 6 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं. केशरा नुवांथा 37 और सोनल दिनुशा 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी है. अब श्रीलंका की कुल बढ़त 89 रन की हो गई है.

10:27 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 250 के पार

कोलंबो टेस्ट के दूसरी पारी में श्रीलंका ने 250 का आंकड़ा पारी कर लिया है. श्रीलंका का स्कोर 87 ओवर के बाद 6 विकेट पर 257 रन है. फिलहाल सोनल दिनुशा 21 रन और केशरा नुवांथा क्रीज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका की बढ़त 44 रन हो चुकी है. भारत को विकेट की तलाश है.

09:48 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: 5वें दिन का खेल शुरू

कोलंबो टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो चुका है. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रनों की लीड ले ली है. फिलहाल सोनल दिनुशा 7 रन और केशरा नुवांथा क्रीज 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

09:27 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: 9:45 बजे शुरू होगा मैच

कोलंबो टेस्ट बारिश से प्रभावित रहा है, जिसके कारण खेल को तय समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.

09:07 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के 5वें दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सुबह 9:45 बजे से पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होने वाली है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 10 से 12 बजे तक बारिश की संभावना 80% से अधिक है. इसके बाद भी बारिश होने के आशंका हैं. कोलंबो में आज (27 अगस्त) का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है.

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs SL: बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है दूसरा टेस्ट, कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

09:02 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: 4 विकेट चटकार छोटा लक्ष्य हासिल करना चाहेगा भारत

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ 16 रनों की बढ़त हासिल कर पाई और 6 विकेट भी गंवा दिए. अब पांचवें दिन टीम इंडिया श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट चटकाने हैं और फिर छोटे लक्ष्य को चेज कर मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी.

08:51 (IST) 27 Aug 2026
IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का 5वां दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज 5वां और आखिरी दिन है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए और 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब 5वें दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द मेजबान टीम को ऑलआउट कर और लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करना चाहेगी.

First published on: Aug 27, 2026 08:49 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola