कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया था. हालांकि कप्तान बनने के बाद बाबर आजम फ्लॉप हो गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में बाबर ने निराशाजनक बल्लेबाजी की.
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से खेला जा रहा है. बाबर आजम को इस सीरीज से पहले पाकिस्तान का कप्तान बनाया गया था. लेकिन उन्होंने पहले ही मैच में निराश किया. कप्तानी मिलने के बाद बाबर अपनी पहली ही पारी में बुरी तरह फ्लॉप हो गए. हालांकि पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी की.
फ्लॉप हुए बाबर आजम
बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहा पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप हो गए. वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने 38 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली और पवेलियन लौट गए. टेस्ट की कप्तानी मिलने के बाद वह एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं. हालांकि पूर्व कप्तान शान मसूद ने पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में कमाल का प्रदर्शन किया. वह अभी तक क्रीज पर जमे हुए हैं. मसूद 137 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद हैं. इमाम उल हक के साथ उन्होंने 155 रनों की साझेदारी की. हालांकि इमाम 10 गेंदों में 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 98.5 ओवर बल्लेबाजी की और 311 रन बनाए. कावेम हॉज ने 183 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके भी लगाए. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने 182 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 और खुर्रम शहजाद को 2 सफलता मिली. पाकिस्तान दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 48 ओवर में 199/3 रन बना चुकी है. पाक पहली पारी में 112 रनों से पीछे है.