1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi (PIC Credit - AI)
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज काफी यादगार साबित हुई. उन्होंने तीन मैचों में 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. सूर्यवंशी जब भी मैदान पर होते हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. सभी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी में कब खेलते नजर आएंगे. आइए टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि कब वैभव एक्शन में नजर आएंगे. (Image: ANI)
टीम इंडिया कब खेलेगी अगला T20I?

2 / 6
BCCI के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया का अगला T20I मैच एशियन गेम्स 2026 में होगा. भारतीय टीम रैंकिंग के आधार पर पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी. टीम इंडिया का सामना क्वालीफायर से आने वाली टीम से होगा. (Image: ANI)
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स का होंगे हिस्सा

3 / 6
BCCI ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उन्हें प्लेइंग 11 से इग्नोर करना मुश्किल होगा. 24 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. (Image: ANI)
एशियन गेम्स से पहले भी खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

4 / 6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज खेल सकती है. बताया जा रहा है कि 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I मैच हो सकते हैं. (Image: ANI)
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर सस्पेंस जारी

5 / 6
BCCI और BCB के बीच सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर बातचीत हो रही है. अगर ऐसा होता है, तो वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ हो सकता है और अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित T20I सीरीज स्थगित हो सकती है. (Image: ANI)
कहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच?

6 / 6
अभी के हिसाब से एशियन गेम्स में ही टीम इंडिया अपना अगला मैच खेलेगी. इसका लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा सोनी लाइव ऐप पर भी मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है. (Image: ANI)