John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने WWE से किया ‘रिटायरमेंट’ का ऐलान! फैंस के लिए आई बुरी खबर
जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो बहुत जल्द रिटायरमेंट लेने वाली हैं. उन्होंने फैंस को बता दिया है कि वो कब रिटायर होंगी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर को लेकर क्या कहा.
Nikki Bella: WWE में जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला का बहुत बड़ा नाम है. वुमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनका बड़ा हाथ है. उन्होंने अपनी जुड़वा बहन के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में भी काम किया. निकी 42 साल की हैं और पिछले साल से वो एक्टिव हैं. उन्होंने कुछ बड़े मैचों में हिस्सा भी लिया. हालांकि, रेसलमेनिया 42 से पहले इंजरी के कारण उन्हें झटका लग गया था. उन्हें एक्शन से बाहर होना पड़ा. अब उनकी वापसी हो गई है. निकी करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने इस बार अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
WWE दिग्गज निकी बैला का बड़ा बयान
निकी बैला ने अपने WWE करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया है. अब उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मौजूदा समय में वो नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं. निकी कई बार कह चुके हैं कि इस बार उनका WWE रन छोटा रहने वाला है. वो जल्द ही रिटायरमेंट ले लेंगी. अब उन्होंने ये क्लियर कर दिया है कि वो रेसलिंग को अलविदा कब कहेंगी. The Nikki & Brie शो में निकी ने अपने करियर को लेकर बात की. निकी ने कहा कि वो 2027 के अंत में रिटायर हो जाएंगी. उन्होंने कहा, “मैं अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं. मैंने इस बारे में पहले भी बात की है. मुझे लगता है कि अगले साल 2027 के आखिर तक रिटायरमेंट ले लूंगी”.
समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 तारीख को होने वाला है. इसके प्रसारण में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. फैंस को बारह बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. निकी बैला भी वहां पर कम्पीट करेंगी. निकी, ब्री बैला और पेज का मुकाबला फैटल इंफ्लूएंस की टीम से होने वाला है. हाल ही में ब्री और पेज ने अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवाई है. पिछले हफ्ते निकी ने वापसी करते हुए फैटल इंफ्लूएंस टीम को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. कंपनी में बाद में इसे ऑफिशयल कर दिया.