WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar के होने वाले भयंकर मैच का नतीजा हुआ लीक! द बीस्ट के फैंस के लिए बुरी खबर
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मैच होने वाला है. सभी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. एक हॉल ऑफ फेमर ने इस मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इस मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फेमी 27 साल के हैं और उन्हें बड़ा पुश इस बार दिया गया है. लैसनर के खिलाफ लड़ने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबले में जीत किसकी होगी. WWE दिग्गज रिकिशी ने अब मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि लैसनर को मुकाबले में हारना चाहिए.
WWE दिग्गज रिकिशी ने क्या कहा?
हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि ब्रॉक लैसनर अब अपने रिटायरमेंट तक कोई मैच हारना नहीं चाहते हैं. पॉल हेमन का भी ये ही मानना है. लैसनर ने 2002 में WWE में कदम रखा था. तब से उनका दबदबा देखने को मिला है. लैसनर के लिए फेमी के साथ होने वाला मैच बहुत महत्वपूर्ण होगा. उन्हें जीत की सख्त जरूरत भी है. Off the Top पॉडकास्ट पर रिकिशी ने ओबा की जीत की वकालत की.
---विज्ञापन---
रिकिशी ने कहा, “आप जानते हैं कि मुझे ओबा फेमी को ही चुनना होगा. पिछली बार जब मैंने लोगों को ओबा-ओबा चिल्लाते सुना तो वो कुछ-कुछ गोल्डबर्ग जैसा लग रहा था. इससे आपको क्या संकेत मिलता है. हम यहां एक उभरते स्टार को देख रहे हैं. ये आदमी उसे सही राह पर लाने के लिए यहां मौजूद हैं. फेमी को शुरुआत में ही नीचे नहीं गिराना चाहिए. उसे मौका देना चाहिए. उन्हें अपने जैसे लोगों के लिए खड़े होने दो. उसे अपना करियर बनाने दो. इस वजह से मैं अपनी भविष्यवाणई करता हूं. ब्रॉक लैसनर हार रहे हैं”.
WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा था. वहां पर ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को उठाकर पटक दिया था. फेमी ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब दिया और रेसलमेनिया लोगो की तरफ इशारा किया. फेमी ने लैसनर की छाती पर पांव भी रखा. इसके बाद WWE ने तुरंत ही दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया. फेमी और लैसनर के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.