WWE ने Brock Lesnar के रिटायरमेंट का किया ऑफिशियल ऐलान, वीडियो के जरिए खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी ने हराया. मैच के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए. उन्होंने रिटायर होने के संकेत दिए. अब WWE ने उन्हें लेकर बड़ी घोषणा रेड ब्रांड के एपिसोड में कर दी है.
Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 बहुत जबरदस्त रहा. दो दिन फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिला. ब्रॉक लैसनर ने रिटायर होकर जरूर सभी का दिल तोड़ दिया. लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन भी किया. कई लोगों को लगता है कि लैसनर दोबारा रिंग में आएंगे. उन्होंने अचानक अपने बड़े कदम से सभी को चौंका दिया. लैसनर अब रिंग में नहीं आने वाले हैं. WWE ने उनके रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द बीस्ट के बारे में बताया गया.
WWE की बड़ी घोषणा
WrestleMania 42 में किसी ने नहीं सोचा था कि ब्रॉक लैसनर रिटायर होने वाले हैं. शो के बाद ट्रिपल एच ने कहा कि इसकी प्लानिंग नहीं की गई थी. लैसनर ने खुद ही ये कदम उठाया. लैसनर ने पॉल हेमन को भी गले लगाया. उन्होंने फैंस को गुडबाय किया. WrestleMania 42 के बाद WWE ने उनके रिटायरमेंट की पुष्टि नहीं की थी. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. WWE ने एक वीडियो पैकेज के जरिए द बीस्ट को ट्रिब्यूट दिया. कमेंटेटर माइकल कोल ने कहा कि लैसनर रिटायर हो चुके हैं. अब ये पक्का हो गया है कि लैसनर का जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा.
WrestleMania 42 नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ हुई थी. दोनोंं के बढ़िया मैच रहा. फेमी ने लैसनर को हार दी. इनका मैच पांच मिनट से भी कम समय तक चला. लैसनर ने फेमी की सुप्लेक्स और एफ-5 भी लगाया. फेमी और लैसनर की कहानी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया था. ट्रिपल एच भी इसमें शामिल हुए थे. फेमी ने अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ा है. आगे जाकर उन्हें और भी बड़ा पुश दिया जा सकता है.