WWE ने Roman Reigns के भाइयों के मैच का किया ऐलान, 2 पुराने विरोधियों से होगी खतरनाक टक्कर
WWE में द उसोज़ की टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. सबसे बड़ी बात है कि कंपनी ने उनका मुकाबला भी तय कर दिया है. जानिए उसोज़ की अगले हफ्ते किसके साथ होगी टक्कर.
The Usos: WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है. कंपनी ने शो को लेकर कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) का जलवा वहां पर देखने को मिलेगा. कंपनी ने दोनों के टैग टीम मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. लंबे समय बाद दोनों साथ में एक्शन में दिखेंगे. आपको बता दें द उसोज़ का मुकाबला द न्यू डे के साथ बुक किया गया है. Raw में इस हफ्ते हुए बवाल के बाद ये फैसला लिया गया है.
WWE Raw में होगा बड़ा मुकाबला
WWE Raw में इस हफ्ते एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप वॉर रेडर्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. अंत में स्टाइल्स और ली ने शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया. मुकाबले के बाद न्यू डे रिंग में आए. इसके तुरंत बाद ही फैंस के बीच से जे उसो और जिमी उसो ने एंट्री की. जिमी ने कहा कि द उसोज़ की टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. दोनों भाइयों ने न्यू डे का मजाक बनाया. उसोज़ ने स्टाइल्स और ली को भी घूरकर देखा.
---विज्ञापन---
शो में ही न्यू डे का इंटरव्यू हुआ. वहां पर ज़ेवियर वुड्स ने अगले हफ्ते द उसोज़ के साथ मैच की बात कही थी. वुड्स ने कहा कि वह कोफी किंग्सटन के साथ मिलकर जे और जिमी की हालत खराब करेंगे. अब कंपनी ने दोनों टीमों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. वैसे इनकी राइवलरी नई नहीं है क्योंकि पहले भी कई बार इनके बीच टकराव हो चुका है.
जे उसो और जिमी उसो ने अपने 15 साल के करियर में ज्यादातर साथ में ही टैग टीम डिवीजन में काम किया है. दोनों कई बार चैंपियन भी रहे हैं. इस डिवीजन में उसोज़ ने खूब नाम कमाया. पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच राइवलरी भी रही. जे ने खुद को सिंगल स्टार के रूप में स्थापित किया. अब उनके सिंगल रन का अंत कर दिया गया है. उसोज़ का बवाल रिंग में देखने को मिलेगा. बहुत जल्द इनका मैच एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली के साथ भी चैंपियनशिप के लिए होगा. आगे जाकर द उसोज़ नए चैंपियन बन सकते हैं.