FIFA World Cup 2026: जिस WWE मंच में जॉन सीना ने रचा इतिहास, वहीं लियोनेल मेसी करेंगे बड़ा कारनामा!
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच FIFA World Cup 2026 का फाइनल मैच एक ऐतिहासिक स्टेडियम में होने वाला है. इसका कनेक्शन WWE से भी जुड़ा है. वहां पर जॉन सीना भी अपना जलवा दिखा चुके हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
John Cena & Lionel Messi: FIFA World Cup 2026 अंतिम पड़ाव पर है. 20 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. पूरी दुनिया की नजरें इसके ऊपर टिकी हैं. हर कोई चाहता हैं कि मेसी एक बार फिर अर्जेंटीना को चैंपियन बनाकर कप उठाएं. खैर ये फाइनल मैच जिस स्टेडियम में हो रहा है उसका कनेक्शन WWE से भी है. WWE के कई स्टार्स वहां पर इतिहास रच चुके हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम जॉन सीना का है. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.
WWE के बड़े मंच पर फीफा का फाइनल
FIFA World Cup 2026 का फाइनल ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. कई WWE फैंस को इस स्टेडियम के बारे में जानकारी होगी क्योंकि वहां पर रेसलमेनिया का आयोजन हो चुका हैं. आप सभी जानते हैं कि WWE का सबसे बड़ा शो रेसलमेनिया होता है, जो हर साल अप्रैल में आयोजित किया जाता है. रेसलमेनिया को हमेशा बड़े स्टेडियम में ही कराया जाता है क्योंकि लाखों लोग इसे देखने आते हैं. मेटलाइफ स्टेडियम में अभी तक दो बार रेसलमेनिया हो चुका है. रेसलमेनिया 29 (7 अप्रैल 2013) और रेसलमेनिया 35 (7 अप्रैल 2019) मेटलाइफ स्टेडियम में कराया गया था. WWE के कई दिग्गजों ने वहां पर बड़े कारनामे किए थे. अब देखना होगा कि WWE के इस बड़े मंच पर अर्जेंटीना के मेसी धमाल मचा पाएंगे या नहीं.
---विज्ञापन---
🚨 Burna Boy, Justin Bieber, Shakira, BTS, Madonna, Gustavo Dudamel & Coldplay will be performing at the 2026 FIFA World Cup Final Halftime Show on Sunday 🏆⚽️
WrestleMania 29 में कुल नौ मुकाबले हुए थे. मेन इवेंट में द रॉक ने जॉन सीना के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के मैच को खूब हाइप किया गया था. सीना और रॉक के बीच करीब 24 मिनट का मैच हुआ. अंत में सीना ने रॉक को हराकर टाइटल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. सीना और रॉक के इस मुकाबले को आज भी याद किया जाता है. ये WWE के बेस्ट मैचों में से एक है.