Triple H की पत्नी ने WWE चैंपियन Cody Rhodes को हजारों लोगों के सामने जड़ा थप्पड़, WrestleMania 42 में हार का किया दावा
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को खूब सरप्राइज मिले. शुरुआत में स्टेफनी मैकमैहन ने वापस कर सभी को हैरान कर दिया. कोडी रोड्स के साथ उनकी बात हुई. आइए जानते हैं कि उनके सैगमेंट में क्या हुआ.
Stephanie McMahon: WWE में इस समय रोड टू WrestleMania 42 चल रहा है. फैंस को बड़े-बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. Raw का लेटेस्ट एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. हमेशा की तरह वहां पर बड़े सरप्राइज मिले. शुरुआत में ही फैंस खुश हो गए क्योंकि ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन ने वापसी की. लंबे समय बाद वो रिंग में दिखाई दीं. उन्हें इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. कोडी रोड्स के साथ स्टेफनी ने बातचीत की. स्टेफनी ने कोडी को खतरनाक थप्पड़ भी मारा.
WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट
WWE Raw की शुरुआत में कोडी रोड्स ने एंट्री की. कोडी ने फैंस से पूछा कि वो क्या बात करना चाहते है. अचानक इसके बाद स्टेफनी मैकमैहन आ गईं. उन्हें देखकर फैंस और कोडी हैरान हो गए. स्टेफनी ने रैंडी ऑर्टन और कोडी की राइवलरी की बात की. स्टेफनी ने कहा कि ऑर्टन के इस रूप से कोडी नहीं निपट सकते हैं. मैकमैहन ने दावा किया कि रेसलमेनिया 42 में ऑर्टन को कोडी नहीं हरा पाएंगे. स्टेफनी ने कोडी को रैंडी से दूर रहने की सलाह दी. कोडी ने स्टेफनी की बात सुनने से इनकार कर दिया. कोडी ने स्टेफनी की तुलना विंस मैकमैहन से कर दी. इस बात से स्टेफनी नाराज हो गईं. इसके बाद उन्होंने कोडी को थप्पड़ मार दिया. दोनों के बीच तगड़ा सैगमेंट हुआ. अंत में रिंग छोड़ने से पहले कोडी ने स्टेफनी को धन्यवाद कहा.
रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रैंडी ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया था. हाल ही में रैंडी ने ऑर्टन के ऊपर हील टर्न लिया. रैंडी ने इसके बाद मैट कार्डोना और जेली रोल पर भी रैंडी ने हमला किया. रैंडी और कोडी की दुश्मनी में अब खूब मजा आ रहा है. रैंडी का हील वर्जन देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं.