Seth Rollins का WWE Raw में ‘गंजापन’ आया कैमरे के सामने, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर लिए मजे!
WWE Raw में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ था. रॉलिंस ने रेंस को चेयर के ऊपर स्टॉम्प लगाया था. इस दौरान रॉलिंस के सिर की एक घटना कैमरे में कैद हो गई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Seth Rollins: WWE में सैथ रॉलिंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. WWE मेन रोस्टर में वो 2012 से काम कर रहे हैं. द शील्ड ग्रुप में उन्होंने डेब्यू किया, जिसमें उनके रोमन रेंस और डीन एंब्रोज थे. रॉलिंस हमेशा से ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर रहे हैं. उन्हें समय-समय पर पुश मिलता रहता है. खैर इस बार रॉलिंस को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रॉलिंस बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं. कैमरे में उनका गंजापन सामने आ गया है.
WWE Raw में हुआ सैगमेंट
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ था. वहां पर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. रॉलिंस ने इस बार रेंस की खूब बेइज्जती की. रेंस के परिवार को बीच में लेकर आ गए. रॉलिंस ने रेंस के ऊपर हमला किया. उन्होंने सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया. बाद में रॉलिंस ने चेयर के ऊपर रेंस को स्टॉम्प लगाया. खैर रॉलिंस इस दौरान कई बार रस्सियों से भी टकराए. एरीना में मौजूद कुछ दर्शकों ने उनकी तस्वीर भी ली. उनके सिर की तस्वीर भी सामने आई. देखकर साफ लग रहा था कि रॉलिंस के बाल झड़ रहे हैं. सिर के बीच में उनके बाल ही नहीं है. दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक रेसलिंग फैन का कहना है कि रॉलिंस का कुछ सालों बाद ट्रिपल एच जैसा हाल हो सकता है.
---विज्ञापन---
Had no idea that Seth Rollins is also suffering from hair fall 😭
समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर सैथ रॉलिंस भी कम्पीट करते हुए नज़र आएंगे. उनका मैच रोमन रेंस के साथ है. रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. रॉलिंस के पास टाइटल जीतने का सुनहरा मौका है. अभी तक की दुश्मनी में वो रेंस के ऊपर भारी भी पड़े हैं.