WWE SummerSlam 2026 में दुश्मन को रौंदने के लिए तैयार हुए Roman Reigns, इंटेंस वर्कआउट का वीडियो वायरल
WWE SummerSlam 2026 में बवाल मचाने के लिए रोमन रेंस तैयार हो चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट का वीडयो पोस्ट कर हुंकार भर दी है. सैथ रॉलिंस के खिलाफ उनका मैच होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि रेंस ने क्या कहा.
Roman Reigns: WWE SummerSlam 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है. 1 और 2 अगस्त को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. WWE द्वारा मैच कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. फैंस की नजरें रोमन रेंस के मैच के ऊपर हैं. सैथ रॉलिंस के खिलाफ वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. अभी तक रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला है. रेंस ने जुबानी जंग में भी थोड़ा बढ़त हासिल की है. खैर समर की सबसे बड़ी पार्टी में रॉलिंस को रौंदने के लिए रेंस तैयार हो चुके हैं. उन्होंने एक वीडियो जरिए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.
WWE स्टार रोमन रेंस ने भरी हुंकार
आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का इतिहास तगड़ा रहा है. दोनों पहले साथ में एक-दूसरे को भाई मानकर काम करते थे. 2014 में रॉलिंस ने बड़ा धोखा दिया. वहां से कहानी पलट गई. इनके बीच कई बार मुकाबले भी हो चुके हैं. दोनों अब अंतिम लड़ाई के लिए तैयार हैं. रेंस अपने चैलेंजर और धोखेबाज रॉलिंस को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे हैं. रेंस ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. वो जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं. उनका लक्ष्य रॉलिंस को बुरी तरह हराने का है. रेंस ने कैप्शन में लिखा, “हमेशा याद रखना. जब वो शिकायतें कर रहे होते हैं तब मैं कड़ी मेहनत कर रहा होता हूं. समरस्लैम के लिए तैयार हूं”.
WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की खूब बेइज्जती की. रॉलिंस ने रेंस के ऊपर हमला किया. रेंस ने सुपरमैन पंच लगाकर वापसी की. हालांकि, वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. अंत में रॉलिंस ने रेंस को पेडिग्री और स्टॉम्प लगाकर धराशाई कर दिया. रॉलिंस ने इस बार रेंस को संदेश दे दिया था. रॉलिंस झुकने वाले बिल्कुल भी नहीं हैं.