WWE में जीत के लिए तरसे Randy Orton, खराब बुकिंग से Triple H ने करियर किया बर्बाद!
WWE में रैंडी ऑर्टन ने 2023 के अंत में वापसी की थी. इसके बाद से उनकी बुकिंग बहुत ही खराब रही है. ट्रिपल एच ने उनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. अब एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
Randy Orton: WWE में कुछ स्टार्स की बुकिंग विवादों में रही है. ट्रिपल एच को इसके लिए हमेशा फैंस ने घेरा है. रैंडी ऑर्टन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. नवंबर 2023 में उन्होंने इंजरी के बाद धमाकेदार वापसी की थी. तब से उनकी बुकिंग बहुत ही खराब रही है. इसके जिम्मेदार ट्रिपल एच हैं. ऑर्टन जैसे बड़े स्टार को वो पुश देने में नाकाम रहे हैं. 28 फरवरी 2026 को एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है. इससे पहले द वाइपर का एक शर्मनाक आंकड़ा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
WWE में रैंडी ऑर्टन की खराब बुकिंग
रैंडी ऑर्टन के एक आंकड़े ने सभी को चौंका दिया है. 2023 के सर्वाइवर सीरीज के बाद ऑर्टन ने WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट में बस एक ही मैच जीता है. सर्वाइवर सीरीज 2023 में ऑर्टन वॉरगेम्स मैच में विजेता टीम में थे. इसके बाद से पीएलई में उन्हें सिर्फ रेसलमेनिया 41 में जीत मिली है. उन्होंने वहां पर जो हेंड्री को हराया था. वापसी के बाद से ऑर्टन बड़े इवेंट्स का हिस्सा रहे, लेकिन उनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया गया. 2025 तो उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया. ऑर्टन ने हाल ही में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में भी अच्छा काम किया था. वो मुकाबले को जीतने में नाकाम रहे थे. अगर ऑर्टन की बुकिंग आगे भी ऐसा ही रही तो फिर कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है.
क्या WWE Elimination Chamber 2026 में रैंडी ऑर्टन को मिलेगी जीत?
Elimination Chamber 2026 का आयोजन शिकागो में होने वाला है. मेंस चैंबर मैच का हिस्सा रैंडी ऑर्टन भी हैं. उन्होंने एलिस्टर ब्लैक और सोलो सिकोआ को हराकर चैंबर मैच में क्वालिफाई किया था. ऑर्टन ने दोनों स्टार्स को आरकेओ से धराशाई किया था. ऑर्टन अगर चैंबर मैच के विजेता बनते हैं, तो फिर उन्हें रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मिलेगा. देखना होगा कि ऑर्टन को ये मौका मिल पाएगा या नहीं.