---विज्ञापन---

WWE

9 साल बाद WWE के पूर्व चैंपियन की रेसलिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी, 2017 में लड़ा था करियर का अंतिम मैच

पूर्व WWE स्टार ने लंबे समय बाद रेसलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है. उन्हें इस बार तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. फ्यूचर में उनके WWE में आने की उम्मीद भी जताई जा रही है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

Former WWE Champion Return: WWE का इतिहास काफी लंबा रहा है. कई सालों से कंपनी फैंस का मनोरंजन कर रही है. पूर्व WWE चैंपियन कैंडिस मिशेल को आप सभी जानते होंगे. रूथलेस एग्रेसन एरा में उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता था. 2009 में WWE ने मिशेल को रिलीज कर दिया था. उन्होंने अपना रिटायरमेंट मैच 2017 में इंडिपेंडेंट सर्किट में लड़ा. मिशेल ने अब 9 साल बाद फिर से रेसलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है. इस बार उन्हें नया रोल मिला है.

WWE दिग्गज कैंडिस मिशेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कैंडिस मिशेल ने ऑफिशियल तौर पर TNA के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. नई भूमिका में वो अब नज़र आएंगी. TNA ने खुद इस बात का ऐलान किया कि मिशेल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें टॉमी ड्रीमर और TNA अध्यक्ष कार्लोस सिल्वा के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए मिशेल दिखाई दे रही हैं. सिल्वा ने बताया कि मिशेल बैकस्टेज काम करेंगी. कैंडिस ने सभी लोगों का धन्यवाद किया. मिशेल ने कहा कि उन्हें वापस आकर अच्छा लग रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-3 धमाकेदार चीजें जो WWE Raw में इस हफ्ते Roman Reigns-Brock Lesnar कर सकते हैं, विरोधियो की होगी हालत खराब

WWE में भी काम कर सकती हैं कैंडिस मिशेल

कैंडिस मिशेल ने 2005 में SmackDown के जरिए मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. उनकी सबसे पहले टोरी विल्सन और मेलिना के साथ राइवलरी रही थी. मिशेल का WWE रन शानदार रहा था. उन्होंने एक बार वुमेंस चैंपियनशिप और एक बार WWE 24/7 टाइटल जीता था. मिशेल अब TNA में बतौर प्रोड्यूसर के रूप में काम करेंगी. खास बात ये है कि पिछले कुछ समय से TNA और WWE एक डील के तहत साथ में काम कर रहे हैं. TNA के कुछ स्टार्स WWE में भी परफॉर्म कर चुके हैं. फ्यूचर में मिशेल को भी WWE बैकस्टेज काम करने का मौका मिल सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘WWE में ही काम करूंगा’, भारतीय दिग्गज The Great Khali ने AEW में जाने के सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब

---विज्ञापन---

First published on: Mar 16, 2026 03:36 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola