SummerSlam 2026 से पहले WWE में आएगा 4 रेसलर्स का तूफान, ब्लॉकबस्टर मैच से बदल जाएगा पूरा समीकरण
WWE में जल्द ही Saturday Night's Main Event का आयोजन होने वाला है. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़े टैग टीम मैच का ऐलान किया गया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Saturday Night’s Main Event: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी द्वारा बड़े मैच बुक किए जा रहे हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करेंगे. खैर इससे पहले भी दर्शकों को धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. 18 जुलाई को Saturday Night’s Main Event होगा. इसके लिए भी तगड़े मैच कंपनी द्वारा रखे जा रहे हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में एक ब्लॉकबस्टर टैग टीम मैच का ऐलान किया गया.
WWE SmackDown के जनरल मैनेजर की घोषणा
SmackDown के एपिसोड में गुंथर ने जनरल मैनेजर निक एल्डिस से समरस्लैम में अनडिस्प्यूटेड WWE की मांग की. इन दोनों के बीच लंबे समय से गहमगहमी चल रही है. एल्डिस ने गुंथर की बात शो के अंत तक नहीं मानी. गुंथर मेन इवेंट में आए. उन्होंने एल्डिस को बुलाया. गुंथर ने कहा कि उन्हें मैच चाहिए. एल्डिस ने मैच तो दिया लेकिन वो Saturday Night’s Main Event में. एल्डिस ने बताया कि गुंथर को सिंगल मैच नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि Saturday Night’s Main Event में गुंथर और सैमी ज़ेन का मुकाबला कोडी रोड्स और सीएम पंक के साथ होगा. इसके बाद गुंथर को गुस्सा आ गया था. उन्होंने एल्डिस को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.
समरस्लैम 2026 में सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होने वाला है. SmackDown के एपिसोड में इस मैच को बुक किया गया. गुंथर का कहना था कि उन्हें भी इस मैच में शामिल किया जाए. निक एल्डिस से लगातार वो मांग कर रहे थे. हालांकि, एल्डिस ने मना कर दिया. वैसे आगे जाकर मैच में बदलाव हो सकता है. गुंथर को अंतिम समय में मुकाबले में शामिल किया जा सकता है. आने वाले कुछ हफ्तों में इसका पता चल जाएगा.
---विज्ञापन---
Years in the making… and the time is now!
CM Punk… Cody Rhodes… for the Undisputed @WWE Championship #SummerSlam!