गले में चेन और सिर पर टोपी, WWE से रिटायर होने के बाद Brock Lesnar का नया अवतार, लुक देख दंग रह जाएंगे आप!
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया. अब शायद वो इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखेंगे. लैसनर की एक खास तस्वीर उनकी पत्नी के साथ आई है.
Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने सभी को भावुक कर दिया. नाइट-2 में अपना मैच हारने के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. लैसनर ने इसके जरिया बता दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. ये सभी के लिए दिल दुखाने वाला मोमेंट था. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. लैसनर WWE से रिटायरमेंट के बाद लैसनर की पहली तस्वीर उनकी पत्नी के साथ सामने आ गई है. लैसनर एक अलग लुक में इस बार दिखे हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का दमदार लुक
WrestleMania 42 के बाद ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में इन दोनों को गायक टॉम मैकडोनाल्ड के साथ देखा गया. टॉम ने इंस्टाग्राम पर दोनों दिग्गजों के साथ तस्वीर पोस्ट की. लैसनर ने गले में चेन और सिर में काउबॉय टोपी पहनी हुई है. मैकडोनाल्ड ने कैप्शन में लिखा, “एक होटल में मेरी मुलाकात ब्रॉक लैसनर से हुई. मैंने रेसलिंग में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए हाथ आगे किया, तो उन्होंने कहा कि आप जो करते हो उसके लिए धन्यवाद. लैसनर ने कहा कि वो उन्हें हमेशा सुनते हैं. करीब 20 मिनट तक हमारी बातचीत हुई. मुझे तब पता चला कि वो कितने शानदार हैं”.
WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला 28 साल के ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही. फेमी का दबदबा देखने को मिला. मेगा इवेंट में फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को चौंका दिया था. फेमी ने लैसनर के एफ-5 को गजब के अंदाज में काउंटर किया. फेमी अब बड़े स्टार बनने की राह पर हैं. उन्होंने लैसनर को हराकर अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है.