WrestleMania में Roman Reigns को पीटकर टाइटल जीतने वाले 3 WWE स्टार्स, एक ने 1316 दिन की बादशाहत का किया अंत
WWE WrestleMania में रोमन रेंस का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. वो बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं. हालांकि, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो उन्हें करारी हार दे चुके हैं. आइए आपको तीन रेसलर्स के बारे में बताते हैं.
Roman Reigns: WWE का WrestleMania बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. हर साल फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. बड़े स्टार्स इसमें एक्शन दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटते हैं. खैर रोमन रेंस को भी इसमें तगड़ी सफलता मिली है. वो 11 मेन इवेंट कर चुके हैं. फ्यूचर में उनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल है. कंपनी ने हमेशा उन्हें बड़े मैचों में ही रखा है. अब तो वो WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं. खैर यहां हम तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जो रोमन को हराकर टाइटल जीत चुके हैं.
कोडी रोड्स
2024 में हुए WrestleMania 40 में कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मैच में खूब बवाल मचा. द उसोज़, सोलो सिकोआ, जॉन सीना, द रॉक, द अंडरटेकर और सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी की थी. फेस स्टार्स ने कोडी का साथ दिया था. अंत में कोडी ने रेंस को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. सबसे बड़ी बात थी कि कोडी ने रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था. कंपनी ने अमेरिकन नाईटमेयर को बड़ा पुश दिया.
2018 में हुए WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था. इस मैच में भी खूब बवाल मचाया. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बहुत अटैक किया. रेंस को कंपनी ने बड़ा पुश दिया था. सभी को लगा था कि रेंस की जीत होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. द बीस्ट के सामने वो अंतिम पलों में ज्यादा टिक नहीं पाए. उन्हें मैच में हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद रेंस काफी निराश नज़र आए. उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उनकी हार होगी.
---विज्ञापन---
सैथ रॉलिंस
2015 में हुआ WrestleMania 31 बहुत ही शानदार रहा था. मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. मैच का अंत गजब के अंदाज में हुआ. दोनों स्टार्स रिंग में बुरी तरह पड़े हुए थे. अचानक मनी इन द बैंक ब्रीफकेस लेकर सैथ रॉलिंस आ गए. रॉलिंस ने कैश-इन का ऐलान किया. इसके बाद मैच ट्रिपल थ्रेट हो गया था. रॉलिंस ने चतुराई से रेंस को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया.