2026 में इन 3 WWE दिग्गजों पर Triple H होंगे मेहरबान! वापसी के बाद तुरंत बन सकते हैं चैंपियन
WWE में 2026 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार अंदाज में होने वाली है. फैंस को कई सरप्राइज मिलने वाले हैं. कुछ स्टार्स हैं जो वापसी के बाद तुरंत ही चैंपियन बन सकते हैं.
WWE Stars Big Push: 2025 में WWE में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले. कुछ स्टार्स को सफलता मिली, लेकिन कई के हाथ निराशा लगी. ट्रिपल एच बुकिंग को लेकर विवादों के घेरे में भी रहे. सबसे बड़ी बात है कि कुछ बड़े रेसलर्स को इंजरी की वजह से तगड़ा नुकसान हुआ. इनका फ्यूचर उज्जवल हो सकता था, लेकिन सही मौके पर मामला खराब हो गया है. यहां हम आपको तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिनकी वापसी के बाद तुरंत ही ट्रिपल एच उन्हें चैंपियन बना सकते हैं.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस के लिए 2025 ठीक रहा. अक्टूबर में उनका मामला खराब हो गया. Crown Jewel 2025 में कोडी रोड्स के साथ मैच में रॉलिंस को इंजरी का सामना करना पड़ा. वो इन-रिंग एक्शन से बाहर हो गए. उन्हें मजबूरी में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. रॉलिंस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो वापसी के बाद सबसे पहले अपना टाइटल वापस लेंगे. 2026 में जब भी रॉलिंस की वापसी होगी, तो ट्रिपल एच उन्हें चैंपियन बना सकते हैं.
2025 में रोमन रेंस कुछ खास नहीं कर पाए हैं. हॉलीवुड में ही उनका समय ज्यादा गया. बड़े मौकों पर ही उन्होंने रिंग में एंट्री की. पिछले महीने रोमन ने टाइटल जीतने की इच्छा प्रकट की थी. कोडी रोड्स के खिलाफ जाने के संकेत भी उन्होंने दे दिए हैं. ऐसे में अब हम ये कह सकते हैं कि अगले साल जब रोमन वापसी करेंगे, तो फिर उन्हें चैंपियन बनाया जा सकता है. कोडी को हराकर वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं.
---विज्ञापन---
रैंडी ऑर्टन
3 अक्टूबर 2025 को ब्लू ब्रांड में मैच के बाद से रैंडी ऑर्टन गायब चल रहे हैं. अब वो भी 2026 में ही वापसी करेंगे. ऑर्टन के लिए भी 2025 खास नहीं रहा है. बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट से वो गायब रहे हैं. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है. रैंडी की कोडी रोड्स के साथ राइवलरी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. अब अगले साल वापसी के बाद ऑर्टन के भी चैंपियन बनने की संभावनाएं हैं. हो सकता है कि कोडी की बादशाहत रैंडी खत्म कर दें.