Randy Orton की हार के बाद क्या Roman Reigns भी हारेंगे WWE टाइटल मैच? ये 3 कारण दे रहे हैं संकेत
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में रैंडी ऑर्टन को चैंपियनशिप मैच में कोडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब ऐसा लगता है कि नाइट-2 में रोमन रेंस भी चैंपियन नहीं बनने वाले हैं. आइए इसके पीछे के कारण आपको बताते हैं.
Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. सभी को लगा था कि रोड्स नए चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने अपनी बुकिंग से सभी को चौंका दिया. अब ऐसा लग रहा है कि नाइट-2 में रोमन रेंस भी टाइटल मैच हार जाएंगे. WWE ने तीन बड़े संकेत दिए हैं, जिनसे लगता है कि रेंस भी चैंपियन नहीं बनने वाले हैं.
WWE मौजूदा चैंपियंस से खुश है
कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराकर टाइटल रिटेन किया. शायद इस बात से बहुत लोग खुश नहीं होंगे. उनकी लोकप्रियता में भी कमी आ गई है. उन्होंने जब कुछ महीने पहले मैकइंटायर को हराया था तब से थोड़ा निगेटिव रिएक्शन भी मिल रहे हैं. कोडी की जीत से ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस से खुश है. इससे संकेत मिलते हैं कि शायद सीएम पंक भी अपना टाइटल नहीं गंवाने वाले हैं. रेंस के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.
रैंडी ऑर्टन पिछले साल बीच-बीच में ज्यादातर गायब ही रहे थे. आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस भी फुल टाइमर के रूप में काम नहीं करते हैं. ट्रिपल एच ने अपने एरा में पार्ट-टाइमर्स के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं जताया है. चैंपियन वो ही बनाए गए हैं, जो लगातार टीवी पर आते हैं. विंस मैकमैहन अक्सर ये काम करते थे. वो पार्ट-टाइमर पर भरोसा करते थे. ये भी एक कारण है कि रेंस शायद पंक को हराकर चैंपियन नहीं बनेंगे.
---विज्ञापन---
फैंस को चौंकाने के लिए
लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही थी कि रैंडी ऑर्टन का चैंपियन बनना तय है. कंपनी ने बिल्डअप भी कुछ ऐसे ही किया था. अंत में रैंडी हार गए और सभी हैरानी में पड़ गए. सीएम पंक के खिलाफ रेंस भी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेंस ने बहुत दावे भी किए हैं. WWE फैंस को चौंकाने के लिए रेंस को कंपनी हार के लिए बुक कर सकती है. रेंस की हार रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन जाएगी.