भारतीय महिला हॉकी टीम ने टॉप-8 में जगह, इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर
Womens Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला. भारत ने इंग्लैंड के सामने डिफेंसिव खेल दिखाया और मुकाबला ड्रॉ करते हुए अगले राउंड के लिए जगह बना ली.
Womens Hockey Team: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 20 अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला और दूसरे दौर के लिए पहुंच गई. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद अगले दौर के लिए भी जगह बना ली है. यानी भारतीय टीम को अब टॉप-8 का टिकट मिल चुका है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं दिया. हालांकि भारत के खिलाड़ी भी इंग्लैंड के खिलाफ एक भी गोल दागने में नाकाम रहे.
आखिरी मिनट तक नहीं हो पाया गोल
दोनों टीमें आखिरि मिनट तक गोल दागने में नाकाम रहीं. ये मैच ड्रॉ होने के बाद भारत के पास 3 मैच में 4 अंक हुए. इस तरह भारत ने अगले दौर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. हालांकि इंग्लैंड का सफर विश्व कप 2026 से खत्म हो गया. भारत ने अपने आखिरी 3 मैच में 1 मुकाबला जीता और 2 ड्रॉ खेले. भारतीय टीम ग्रुप D में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ थी. चीन ने पहले ही टॉप-8 का टिकट कटा लिया था और वह 7 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है. वहीं, इंग्लैंड तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर रही.
The Indian Women’s Team played out a gritty 0️⃣-0️⃣ draw against England in their final Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🇮🇳
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अपनी टीम पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा कि हमने पहले से ही तय कर लिया था कि हम हर विभाग में लड़ेंगे. हमने एक टीम के तौर पर शानदार डिफेंसिव खेल दिखाया. इंग्लैंड की टीम शानदार है, लेकिन हमने भी आखिरी मिनट तक हार नहीं मानी. इंग्लैंड का पेनल्टी कॉर्नर बहुत मजबूत था. लेकिन हमारा डिफेंस भी काफी तगड़ा था. इसके अलावा टेटे ने आने वाले मैच को लेकर भी कहा कि हमारा सामना ऑस्ट्रेलिया या नीदरलैंड्स से हो सकता है. हम पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं.