SRH vs RR: आशीर्वाद लेते ही बदली किस्मत! वैभव सूर्यवंशी ने ठोक दिया 97 रन
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धागा खोल दिया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि इस पारी से पहले उन्होंने भारतीय दिग्गज से आशीर्वाद लिया था.
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने कई रिकॉर्ड को तहस नहस कर दिया. वैभव ने इस पारी से पहले पूर्व भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी से आशीर्वाद लिया था. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजी विभाग को तहस नहस कर दिया था. वैभव ने आखिर किस दिग्गज का आशीर्वाद लिया था. आइए जानते हैं.
वैभव की तूफानी पारी
वैभव ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धागा खोल दिया. हालांकि वह शतक से चूक गए. उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 12 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 334.48 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
हालांकि प्रफुल हिंगे ने उन्हें चलता कर दिया और वह अपने करियर का तीसरा आईपीएल शतक लगाने से चूक गए. वैभव ने इस पारी से पहले दिग्गज सुनील गावस्कर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव भागकर सुनील गावस्कर, संजय बांगर और कमेंटेटर जतिन सप्रू के पास आते हैं और तीनों से ही पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इसके बाद वैभव मैदान में आकर तबाही मचा देते हैं.
---विज्ञापन---
वैभव ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव ने इस मैच में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 680 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
उन्होंने 61 छक्के अपने नाम किए. वैभव ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने साल 2012 में 59 छक्के जड़े थे. इसके अलावा वैभव ने 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए.