VIDEO: फाइनल से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, नेट्स में की धमाकेदार बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक ट्राई सीरीज में खेले गए 4 मैच में खासा कमाल नहीं दिखाया. ऐसे में अब वह फाइनल की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूटी है.
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय A टीम श्रीलंका में हो रही ट्राई सीरीज का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. ट्राई सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम फाइनल खेलने के लिए तैयार है. फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले को अपने नाम करने वाली टीम भारत के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी. फाइनल मैच से पहले वैभव का बल्ला गरजा है.
वैभव सूर्यवंशी का गरजा बल्ला
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नेट में गरजा है. अब तक खेले गए 4 मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी नहीं की. उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किए. वैभव ने पहले मैच में श्रीलंका A के खिलाफ 14 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान A के खिलाफ 44 रनों की पारी खेली. वहीं, श्रीलंका A के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने 21 और अफगानिस्तान A के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में उनके बल्ले से 38 रन निकले. ऐसे में वैभव अब फाइनल के लिए तैयारी कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
Vaibhav Suryavanshi is working on his grounded shots ahead of Tri-series final🔥pic.twitter.com/M4DYj9jvxn
वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान वह कई आक्रामक शॉट खेल रहे हैं. उन्होंने कवर ड्राइव के अलावा कई शॉट का मुजायरा पेश किया. फाइनल में वह अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. इस सीरीज के बाद वैभव को भारतीय सीनियर टीम के साथ जुड़ना है. उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए किया गया था.
आईपीएल में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की थी और चौके-छक्के से खूब रन बटोरे थे. उन्होंने खेले गए 16 मैच में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे. उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया था. अब वैभव को भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.