विराट-अनुष्का को लेकर शिखर धवन का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर क्यों विरुष्का ने जोड़े थे हाथ?
शिखर धवन ने विराट कोहली को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया है. धवन को लेकर विराट कोहली ने एक स्टोरी भी साझा की थी, जिसके बाद अनुष्का और विराट को हाथ जोड़ने पड़े थे.
विराट कोहली फिलहाल भारत के लिए वनडे प्रारूप खेलते हैं. टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से वह संन्यास ले चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का भी वह हिस्सा बने थे. लेकिन चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए. अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर शिखर धवन ने एक मजेदार किस्सा साझा किया है. उन्होंने टिकट से जुड़े किस्से सुनाए हैं. इसके बाद विराट और अनुष्का को भी हाथ जोड़ने पड़े थे.
शिखर धवन ने सुनाया किस्सा
शिखर धवन से एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि ऐसी कोई मजेदार कहानी बताइए जो बहुत कम लोगों को पता हो? इसपर शिखर ने विराट कोहली और ईशांत शर्मा से जुड़ा किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा “वर्ल्ड कप के टिकट वाली विराट कोहली की कहानी दरअसल मेरी वजह से हुई थी.”
---विज्ञापन---
धवन ने आगे कहा “मेरे कुछ रिश्तेदार वर्ल्ड कप का मैच देखना चाहते थे, लेकिन टिकट नहीं मिल रहे थे. तब मैंने चीकू (विराट कोहली) से पूछा कि क्या वह कुछ टिकट का इंतजाम कर सकता है. किसी तरह उसने मेरे लिए करीब 12–14 टिकट का इंतजाम कर दिया.”
🚨 Question – Tell a funny story not much people know? 👀
Shikhar Dhawan 🎙️ "The World Cup ticket story of Kohli was actually because of me."
My relatives wanted to watch a WC match but tickets weren't available. So I asked cheeku if he could arrange some. He somehow managed to… pic.twitter.com/mXNs0mdzvX
“बाद में मैंने यह बात इशांत शर्मा को बता दी. उसे गुस्सा आ गया कि विराट ने मेरे लिए टिकट का इंतजाम कर दिया, लेकिन उसके लिए नहीं. उसने तुरंत विराट को फोन किया और विराट ने उसके लिए भी टिकट का इंतजाम कर दिया. इसके बाद विराट मुझसे थोड़ा परेशान हो गया और मजाक में बोला. या तू सबको बता देता है.”
फिर मैंने यही किस्सा युवी पाजी (युवराज सिंह) को भी सुना दिया. कुछ हफ्तों बाद उनकी विराट से बात हुई तो उन्होंने भी कह दिया,
---विज्ञापन---
“शिखी को टिकट दिलवाए थे, मुझे भी दिलवा.” इसके बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और लिखा “वर्ल्ड कप के करीब आते हुए, मैं अपने सभी दोस्तों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझसे टिकट की रिक्वेस्ट बिल्कुल न करें.” इसके बाद अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की स्टोरी को साझा करते हुए कहा था कि अगर विराट टिकट के लिए कॉल नहीं उठाते हैं तो मुझे भी कॉल न करें. ये स्टोरी लगाने के बाद अनुष्का ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी साझा किया था.