MI vs RR: मुंबई को हराकर राजस्थान ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, जोफ्रा आर्चर बने जीत के असली हीरो
IPL 2026: 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को ये मैच जीतना जरूरी था.
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. राजस्थान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे थे.
अंत में जोफ्रा आर्चर ने तूफानी पारी खेलकर राजस्थान को 205 रनों तक पहुंचा दिया. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. वह रॉयल्स की जीत के असली हीरो बने. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. रोहित शर्मा और रियान रिकेलटन इस मैच में फ्लॉप हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था. राजस्थान ने 30 रनों से जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट बनाया.
---विज्ञापन---
राजस्थान ने बनाए थे 205 रन
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 6 गेंदों में 4 रन निकले. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान रियान पराग के बल्ले से 8 गेंदों में 14 रन निकले. वहीं, दासुन शनाका ने 15 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा विल जैक्स, कार्बिन बोश और अल्लाह गंजनफर को 1-1 सफलता मिली.
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को भी खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि रियान रिकेल्टन ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए. इसके अलावा नमनधीर और तिलक वर्मा भी इस मैच में फ्लॉप हुए. दोनों बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सके. नमनधीर ने 6 और तिलक ने 3 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए 42 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रन बनाए. मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी.