छठी हार के बाद प्रीति जिंटा का बढ़ा टेंशन लेवल, डगआउट में छाई मायूसी
आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के चेहरे पर उदासी देखने को मिली. जाहिर है इस हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. टीम के पास अब केवल 1 मैच बचे हैं.
Preity Zinta Upset: आईपीएल 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को 29 रनों से हराया और प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली. आरसीबी प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बन गई है.
पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इस टीम ने शुरुआती मैचों में लगातार 6 मैच अपने नाम किए थे. लेकिन अब पंजाब का हाल बुरा हो गया है. टीम का प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो गया है. हार के बाद प्रीति जिंटा टेंशन में दिखीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
---विज्ञापन---
प्रीति जिंटा टेंशन में
पंजाब की हार के बाद टीम के खेमे में मायूसी छा गई है. आईपीएल के शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि पंजाब बिना किसी मुश्किल के प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बन जाएगी. लेकिन अब टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
आरसीबी से मिली हार के बाद प्रीति जिंटा के चेहरे पर टेंशन देखने को मिली. मैच के बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर से मैदान पर लंबी बातचीत की, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आमतौर पर प्रीति के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है. लेकिन मैच के बाद उनका चेहरा मायूस हो गया. इसके अलावा हेड कोच रिकी पोंटिंग के चेहरे पर भी मायूसी थी. वह डगआउट में बिल्कुल अकेले बैठे थे. वह भी टीम के प्रदर्शन से निराश थे.
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी. अब पंजाब अंक तालिका में 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. प्लेऑफ की राह अब पंजाब के लिए मुश्किल हो गई है.
---विज्ञापन---
पंजाब के पास अब 1 मैच बचे हैं. ऐसे में उसे हर हाल में जीत हासिल करनी पड़ेगी. इसके अलावा टीम को दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.