ENG W vs AUS W: वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की खिलाड़ी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुंह देखती रह गई ऑस्ट्रेलियाई टीम
ENG W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नैट साइवर- ब्रंट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर खास उपलब्धि अपने नाम कर ली. ब्रंट ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया.
ENG W vs AUS W: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमा दिया. इस अर्धशतक की बदौलत उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ही देश की खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
नैट साइवर-ब्रंट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट अब महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने अपनी ही देश की खिलाड़ी सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 8 बार टी-20 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर बनाया था. अब नैट साइवर-ब्रंट 9 बार 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इस तरह उन्होंने शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
---विज्ञापन---
इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरा स्थान बेथ मूनी का है. उन्होंने भी 8 बार 50+ स्कोर बनाया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने भी 7 बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 50+ स्कोर अपने नाम किया है.
Nat Sciver-Brunt (58* off 53 balls) stood as England's lone warrior in the big final.
नैट साइवर-ब्रंट ने इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए मोर्चा खोला. उन्होंने 53 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके अपने नाम किए. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं. साइवर ब्रंट के अलावा एलिस कैप्सी ने 20 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जबकि अंत में फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.