रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपन, ऐसा है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड
Mumbai Indians Full Squad IPL 2026: 5 बार का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस अपने छठे खिताब को जीतने की तैयारियां कर चुकी है. टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में भाग लिया और कई खिलाड़ियों को हिस्सा बनाया. ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस कैसी दिख रही है. आइए एक नजर डालते हैं.
Mumbai Indians Full Squads IPL 2026: आईपीएल 2026 ऑक्शन का समापन हो चुका है. मुंबई इंडियंस ने कई स्टार खिलाड़ी को अपने दल का हिस्सा बनाया. आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस 2.75 करोड़ रुपये का पर्स लेकर उतरी थी. टीम ने एक धांसू सलामी बल्लेबाज को अपने दल का हिस्सा बनाया. माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ ओपन करेगा. ऑक्शन के बाद मुंबई का स्क्वाड कैसा दिख रहा है. आइए एक नजर डालते हैं.
इस खिलाड़ी को मुंबई ने बनाया हिस्सा
मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को अपने दल का हिस्सा बना लिया. उन्हें 1 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया. डीकॉक रोहित शर्मा के साथ आगामी सीजन में ओपनिंग कर सकते हैं. इसके अलावा मुंबई ने 30 लाख रुपये में दानिश मलेवर को अपनी टीम का हिस्सा बनाया.