अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ निकल गई हवा
Abhishek Sharma: 27 मई को आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया.
Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. राजस्थान ने इस मैच में 20 ओवर में 243 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन जब हैदराबाद की ओर से अभिषेक की बारी आई तो उन्होंने निराशा किया और अपना नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया.
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टी-20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2026 में 28 पारियां खेली हैं, जिसमें वह 8 बार डक का शिकार हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. वह साल 2018 में 6 बार डक का शिकार हुए थे. इसी के साथ तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं. वह 2024 में 32 पारियों में 6 बार डक का शिकार हुए थे.
---विज्ञापन---
एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं. राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए. एसआरएच की ओर से प्रफ्फुल हिंगे ने 4 ओवर में 54 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले.