ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार मैच विनर खिलाड़ी अचानक हुआ बाहर
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 की घोषणा 16 जून को की थी. अब प्लेइंग 11 से एक स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है. इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था. इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टेस्ट मैच 17 जून को खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान पहले ही कर दिया था. लेकिन इसके बाद प्लेइंग 11 से मैच विनर खिलाड़ी अचानक बाहर हो गया.
स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 से जेमी स्मिथ बाहर हो गए हैं. मंगलवार को उनकी पत्नी ने दूसरे बच्चे जन्म दिया, जिसके बाद वह दूसरे मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए. स्मिथ के बाहर होने के बाद समरसेट के जेम्स रेव को विकेटकीपिंग करने का मौका मिलेगा. स्मिथ की जगह रेव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रेव को शुभकामनाएं भी दी हैं. वह इंग्लैंड के लिए पर्दापण करेंगे. दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपना कप्तान भी बदला था. बेन स्टोक्स की जगह पर जो रूट को कप्तानी मिली है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था.
---विज्ञापन---
A double congratulations are in order…
Firstly, to Jamie Smith and his partner on the safe arrival of their baby girl this morning.
And secondly, to James Rew – who will be making his Test debut and wearing the gloves in Jamie's absence.
इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स और सन्नी बेकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 17 जून को डेब्यू कैप पहनेंगे. इसके अलावा प्लेइंग 11 में जैकब बेथेल, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.