IPL 2026: CSK को हराकर हैदराबाद की हुई टॉप-5 में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. हैदराबाद अब टॉप-5 में अपनी जगह बना चुकी है. आइए अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं.
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को हैदराबाद ने 10 रनों से अपने नाम किया. इसी के साथ अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ. हैदराबाद ने अब टॉप-5 में एंट्री मार ली है, जबकि सीएसके को अंक तालिका में नुकसान हुआ है. अब तक आईपीएल 2026 में खेले गए 27 मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है.
हैदराबाद ने मारी टॉप-5 में एंट्री
हैदराबाद ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है. हैदराबाद को इस जीत के बाद 2 पायदान का फायदा हुआ. हैदराबाद छठे स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है. फिलहाल अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9 अंक के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंक के साथ बनी हुई है. तीसरे नंबर पर राजस्थान के पास भी 8 अंक हैं. वहीं, अब चौथे स्थान पर हैदराबाद 6 अंक के साथ विराजमान हो गई है, जबकि पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स भी 6 अंक के साथ बनी हुई है.
---विज्ञापन---
छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ है. सातवें स्थान पर सीएसके 4 अंक लेकर बैठी हुई है. वहीं, एलएसजी के पास भी 4 अंक है और वह आठवें नंबर पर है. 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ बनी हुई है. आखिरी पायदान पर केकेआर के पास भी 1 अंक हैं.