IPL 2026: कोलकाता को सुपर ओवर में मिली जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, लखनऊ को हुआ भारी नुकसान
IPL 2026 Updated Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया. कोलकाता ने सुपर ओवर में बाजी मारी और लखनऊ को हराया.
IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 में 26 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. केकेआर ने सुपर ओवर के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया. केकेआर की जीत के बाद टीम को अंक तालिका में फायदा हुआ, जबकि लखनऊ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है.
बदल गई अंक तालिका
फिलहाल पहले नंबर पर पंजाब किंग्स 7 मैच में 6 जीत के साथ पहले नंबर पर है. वहीं आरसीबी 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर जगह बनाए हुए है. इसके अलावा तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 10 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर है. राजस्थान रॉयल्स भी 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है. पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस 8 अंक लेकर बनी हुई है.
छठे स्थान पर सीएसके के पास 6 अंक हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर 6 अंक लेकर बनी हुई है. वहीं, अब जीत के साथ केकेआर 5 अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है. नौवें नंबर पर मुंबई 4 और अब 10वें स्थान पर एलएसजी के पास भी 4 अंक हैं.