IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा खेला, बदल गया पूरा समीकरण
आईपीएल 2026 मैच नंबर 60 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया. कोलकाता ने गुजरात को हराकर अंक तालिका में बड़ा खेला कर दिया है.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में केकेआर ने 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात ने भी शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि गुजरात को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ.
आरसीबी टॉप पर
आईपीएल 2026 अंक तालिका में फिलहाल आरसीबी 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात टाइटंस के पास भी 16 अंक हैं. वहीं, एसआरएच 14 अंक लेकर नंबर 3 पर बनी हुई है. इसके अलावा पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि राजस्थान 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है.
---विज्ञापन---
छठे स्थान पर सीएसके 12 अंक लेकर बनी हुई है. इसके अलावा केकेआर अब 11 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. केकेआर को एक पायदान का फायदा मिला है. दिल्ली अब 10 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है. मुबंई के पास 8 अंक हैं और वह नौवे स्थान पर है, जबकि लखनऊ 8 अंक लेकर आखिरी पायदान पर है.