IPL 2026: सीएसके की जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल, मुंबई को भारी नुकसान
IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर खराब रहा है. 2 मई को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने मुंबई को हराया, जिसके बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. सीएसके को फायदा हुआ है, जबकि मुंबई को नुकसान का सामना करना पड़ा.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सीएसके ने मुंबई को हराया और 2 अंक हासिल कर लिए. मुंबई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन ये दूसरा मौका है, जब मुंबई को 2 बार हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा हो. मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है. सीएसके को 1 पायदान का फायदा हुआ है, जबकि मुंबई को नुकसान हुआ है.
पंजाब की बादशाहत बरकरार
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पंजाब की बादशाहत बरकरार है. पंजाब ने खेले गए 8 मैच में 6 जीत और 1 हार के साथ 13 अंक लेकर टॉप पर है, जबकि आरसीबी 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. तीसरे नंबर पर हैदराबाद है, जिसके पास 12 अंक हैं. वहीं, चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है. राजस्थान के पास भी 12 अंक हैं. पांचवें स्थान पर गुजरात भी बनी हुई है. जीटी 10 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है.
---विज्ञापन---
सीएसके अब इस जीत के बाद सातवें से छठे स्थान पर आ गई है. सीएसके के पास 8 अंक हैं. वहीं, दिल्ली 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है. आठवें नंबर पर केकेआर 5 अंक लेकर बनी हुई है. वहीं, मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि आखिरी पायदान पर एलएसजी 4 अंकों के साथ बनी हुई है.