IPL 2026: पंजाब को हराकर हैदराबाद का पॉइंट्स टेबल में बड़ा धमाका, खत्म हुई किंग्स की बादशाहत
आईपीएल 2026 में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं. लंबे समय बाद अंक तालिका से पंजाब किंग्स की बादशाहत खत्म हो गई है. हैदराबाद ने पंजाब को हराया, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हरा दिया. इसी के साथ पंजाब की बादशाहत खत्म हो गई. अब हैदराबाद ने पंजाब को हराकर 2 अंक हासिल किया और पॉइंट्स टेबल में अपना झंडा गाड़ लिया. इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ.
पंजाब की खत्म हुई बादशाहत खत्म
इस मैच से पहले पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी. लेकिन हार के बाद पंजाब दूसरे स्थान पर आ गई है. पहले स्थान पर हैदराबाद 14 अंकों के साथ विराजमान हो गई है. वहीं, आरसीबी 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे स्थान पर राजस्थान 12 अंकों के साथ बनी हुई है. पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस 12 अंक के साथ बनी हुई है.
---विज्ञापन---
छठे स्थान पर सीएसके है, जिसके पास 10 अंक हैं, जबकि दिल्ली 8 अंक के साथ आठवें नंबर पर है. वहीं, केकेआर 7 अंक के साथ अंक तालिका में बनी हुई है. मुंबई अंक 9वें स्थान पर है. उसके पास 6 अंक हैं. वहीं, एलएसजी 4 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है.