IPL 2026: LSG को हराकर PBKS की पॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार, KKR को भी हुआ फायदा
IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब का शानदार प्रदर्शन जारी है. पंजाब ने सीजन की 11वीं जीत हासिल की और अपनी बादशाहत अंक तालिका में कायम रखी. पंजाब ने इस सीजन एक भी मैच नहीं गंवाया है.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज की. अब तक पंजाब ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं एलएसजी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. एलएसजी को हराने के बाद पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी सीजन की पहली जीत 19 अप्रैल को हासिल की, जब टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया.
पंजाब की बादशाहत बरकरार
पंजाब अब 11 अंकों के साथ पहले नंबर पर अपना झंडा गाड़े हुए हैं. टीम ने अब तक खेले गए 6 मैच में 5 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धुल गया था. दूसरे नंबर पर आरसीबी 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर राजस्थान 8 अंक के साथ बनी हुई है. 6 अंक लेकर हैदराबाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, पांचवें नंबर पर विराजमान दिल्ली के पास भी 6 अंक हैं.
---विज्ञापन---
6 अंक के साथ जीटी भी छठे नंबर पर है. इसके अलावा सीएसके और एलएसजी 4-4 अंक के साथ क्रमश सातवें और आठवें नंबर पर है. कोलकाता ने राजस्थान को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल कर ली. इसी के साथ उसे एक पायदान का फायदा हुआ. अब केकेआर 3 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है.