IPL 2026: मुंबई को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंची पंजाब किंग्स, खत्म हुई RCB की बादशाहत
IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 मैच नंबर 24 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया. अब तक खेले गए 5 मैच में पंजाब ने 4 मैच जीते हैं. पंजाब की जीत से अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है. पंजाब अब अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ चुकी है.
IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में 16 फरवरी को पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब ने मुंबई को हरा दिया. इस जीत के साथ अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ. पंजाब अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. पंजाब की जीत से आरसीबी और राजस्थान को नुकसान हुआ है. पंजाब ने जीत का चौका लगाकर बड़ा बदलाव कर दिया है. आइए डालते हैं एक नजर.
टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स
पंजाब अब 5 मैच में 4 जीत के साथ 9 अंक लेकर नंबर 1 पर पहुंच गई है. वहीं, दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंक के साथ बनी हुई है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स भी 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, हैदराबाद 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि दिल्ली के पास भी 4 अंक हैं और वह पांचवें नंबर पर है.
गुजरात, लखनऊ और चेन्नई के पास भी 4-4 अंक हैं और वह क्रमश छठे, सातवें और आठवें नंबर पर हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ नौवें नंबर पर है, जबकि केकेआर 1 अंक के साथ आखिरी पायदान पर बनी हुई है.