IPL 2026: सीएसके की हार से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस
आईपीएल 2026 के मैच नंबर 59 में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सीएसके की हार के बाद प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को लखनऊ ने 7 विकेट से अपने नाम किया और सीएसके को हराकर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिया. इस हार से सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया. मैच के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ. अंक तालिका में फिलहाल आरसीबी अपना झंडा गाड़े हुए है.
टॉप पर आरसीबी
आरसीबी फिलहाल 16 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है. दूसरे नंबर पर गुजरात है, जिसके पास भी 16 अंक हैं. इसके अलावा 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है. चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर विराजमान है. पांचवें स्थान पर सीएसके 12 अंकों के साथ बनी हुई है.
---विज्ञापन---
राजस्थान इस रेस में छठे नंबर पर है. उसके पास भी 12 अंक हैं. दिल्ली और केकेआर के पास 10 और 9 अंक हैं. दोनों टीमें क्रमश सातवें और आठवें पायदान पर बनी हुई हैं. 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ बनी हुई है, जबकि सीएसके को हराने के बाद लखनऊ के भी 8 अंक हो गए हैं. वह आखिरी पायदान पर है.